






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। पानी के लिए आंखो में पानी लिए कस्बे के वार्ड 30 के वार्डवासी पेयजल विभाग के हनुमान धोरा स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचे। यहां एईएन कैलाश वर्मा के सामने वार्डवासियों ने 10 से पानी नहीं आने और बिना पानी घरों में हालात खराब होने की बात बताते हुए पानी मांगा। वार्डवासियों ने जलदाय विभाग द्वारा सुनवाई नहीं करने व पानी की समस्या का समाधान नहीं करने के आरोप लगाए। वार्ड की महिलाओं ने भी जमकर ओलमा दिया। वार्डवासियों ने ज्ञापन और खाली मटका वर्मा को सौंपे, और यहां मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन करते हुए धरने की चेतावनी दी। वार्ड के लोकेश नाथ सिद्ध, मुकेश कुमार माली, राजेश पूनियां, मालाराम भादू, नंदू सिद्ध, ओमप्रकाश भादू, किशन कुमार, किशन कुमार, दीपाराम, धन्नाराम नाई, मनीष शर्मा, रत्तीराम तावनियां, किशनराम नाई, रूघाराम और मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। अधिकारी कैलाश वर्मा ने इन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।






