August 30, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। रविवार को क्षेत्र के गांवों में बरसात के बाद आज ट्रेक्टर लेकर किसान बुवाई के लिए खेतों की ओर रवाना हुए वहीं बेसहारा गौवंश गोचर में पहुंच गई और हरा चारा खा कर अपना पेट भर रही है। गांव गांव में गोचर भूमि में हरियाली छा गई है और गावों की बेसहारा गाएं उस ओर निकल पड़ी है। रविवार को हुई बरसात के बाद क्षेत्र में पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें आज थाना परिसर में तथा गांव जालबसर में, सेसोमू कॉलेज पौधारोपण किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पौधरोपण में भाग लिया।

थाना परिसर में किया पौधारोपण

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती के युवाओं ने आज थाना परिसर में पौधारोपण किया। युवा सुभाष सिद्ध बाना, रामनिवास सैन, नरेंद्र सिंह सांखला, संदीप पडिहार, बुधराम बलायन, विकास सियाग, सागरमल सिंधी, एसआई बीरबलराम ढाका ने मिल कर थाना परिसर में पौधे लगाएं। इस दौरान एएसआई ढाका ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रयास करने की बात कही।

जालबसर में युवाओं ने 101 पौधे लगाएं, संरक्षण का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में युवाओं ने गांव के मुक्तिधाम परिसर में एक सौ एक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। परिसर में नीम, पीपल, बरगद, कनेर के पौधे लगाएं और युवाओं ने गांव के सार्वजनिक स्थलों को हरा भरा करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बेगराज, पूर्व सरपंच केसरलाल, शिक्षक श्रवण सारस्वत, हनुमान धतरवाल, पुरखाराम, नीमाराम लूखा, लिछूराम कङवासरा, बीरबल, ओम सारण, सहीराम, रामनिवास, कुंदन, शंकर, लक्ष्मण, सांवतराम सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में मनाया पौधारोपण कार्यक्रम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सेसोमूं कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निदेशक तोलाराम जाखड़, सचिव सुभाष शास्त्री सहित प्यारेलाल ढूकिया, कुंभाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, मनोज गिरी गुसांई, बालकराम शर्मा, लक्ष्मीनारायण भादू, विनोद बेनीवाल, विहिप के भंवरलाल दुगड़, सेवा भारती के इन्द्र चन्द तापड़िया, अशोक पारीक, गिरधारीलाल जाखड़, हरिराम पटवारी, राजकुमार व्यास, कृष्णा गहलोत, सुमिता अग्रवाल, मंजू शास्त्री, विनोद, मुकेश चोपड़ा, सतपाल यादव, नवीन शर्मा, कॉलेज प्राचार्य मदनलाल सैनी, व्याख्याता मुरलीधर जोशी, चिराग परमार, अभिषेक गोस्वामी एवं समस्त कॉलेज स्टॉफ एवं कॉलेज छात्राएं इनके अलावा सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, प्रबंधक उमेश व्यास, विष्णु शर्मा, रामनिवास चौधरी, राजेन्द्र व्यास, घनश्याम गौड़, प्रवीण कुमार शर्मा, करणी सिंह बिदावत ने पौधारोपण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  रविवार को बरसात के बाद कई किसान बारानी  खेतों में  बुआई करने निकल पड़ें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में गोचर में चरता बेसहारा गौवंश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में युवाओं ने 101 पौधे लगाए मुक्तिधाम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू कॉलेज में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई बीरबलराम ढाका के साथ युवाओं ने लगाए थाना परिसर में पौधे।