May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। शुक्रवार को लहूलुहान होकर अर्धनग्न अवस्था मे पुलिस उपाधीक्षक कार्यलय पहुंचने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ घरेलू विवाद को लेकर उसी के दो भाइयों, एक भाई की पत्नी, भाई के बेटे और उसके सगे पोते ने मारपीट की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय बुजुर्ग कल्याणसर नया निवासी मोडाराम जाट के साथ घरेलू विवाद को लेकर उसके भाई सुखाराम, सुखाराम की पत्नी नरूदेवी, सुखाराम के बेटे श्रीराम, दुसरे भाई किशनाराम व उसके सगे पोते जितेन्द्र ने मारपीट की थी। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में बुजुर्ग के कपड़े फट गए थे एवं वह घायलवस्था में लहुलूहान होकर सीओ कार्यालय पहुंचा था व मार रहे है, मार रहे है चिल्लाने लगा था। पुलिस ने उसे संभाला था एवं मेडिकल करवाने के बाद उसकी रिपोर्ट पर उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को लहूलुहान होकर अर्धनग्न अवस्था मे पुलिस उपाधीक्षक कार्यलय पहुंचने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग के साथ घरेलू विवाद को लेकर की गई मारपीट में देर रात दर्ज हुआ मामला।