May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-11 at 20.50.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। क्षेत्र के गांव बाडेला में अपने पैतृक खेत को काश्त पर देने से मना करना एक पिछड़े वर्ग के युवक को महंगा पड़ गया जब खेत का मना करने वाले किसान के बेटों ने उसके साथ मारपीट कर डाली एवं उसकी बाईक भी छीन ली। गांव लालमदेसर बड़ा के निवासी मूलाराम मेघवाल की मां के नाम से खेत गांव बाड़ेला में है। इस खेत को काश्त के लिए खेत के संयुक्त खातेदारों को बहला फुसला कर इसी गांव के हरिराम जाट ने ले लिया। मूलाराम को पता चला ने उसने हरिराम को फोन कर मना कर दिया। इस पर हरिराम ने उससे रंजीश बना ली। शुक्रवार रात 8.30 बजे वह बाडेला आया तो हेमाराम के पुत्र बलदेवाराम व एक अन्य ने उसे रूकवा लिया व उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी बाईक छीन ली एवं तोड़ दी व उसे भी उठा कर सुनसान जगह पर ले गए। जहां आरोपियों ने फव्वारे से उसके साथ मारपीट की एवं कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके गले में रस्सी डाल कर उसे फांसी से लटका देने का प्रयास किया। शोर सुन कर अन्य लोग आए व उसे छुडवाया। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार करेगें।