






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2025। क्षेत्र में बीदासर रोड़ पर गांव बाना एवं रीड़ी के बीच में पावर हाऊस के पास शनिवार अल सुबह मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रीड़ी निवासी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। इसी के साथ परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर भी बैठ गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को बताया मृतक को गांव रीड़ी निवासी जेठाराम जाखड़ अपने ट्रक में पत्थर भरवाने की बात कह कर साथ ले गया था एवं उसे ही अंतिम बार उसके साथ देखा गया था। मृतक के भाई छोटूराम ने आरोपी जेठाराम के खिलाफ अपने भाई को साथ ले जाने एवं हत्या कर शव सड़क पर पटक जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मृतक का मोबाईल अभी भी नहीं मिलने एवं आरोपी जेठाराम का फोन भी स्वीच आफॅ आने की जानकारी पुलिस को दी है। इस संबध में पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार करेगें। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा मतृकों के परिजनों से शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्रवाही करवाने के लिए समझाईश की जा रही है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है एवं तलाश शुरू की जा चुकी है। मोर्चरी पर धरने में परिजनों के साथ भीम सेना प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक आदि भी मौजूद रहे एवं आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी व मृतक को मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे है।





