May 21, 2026
2023-specil

नाबालिग को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में माँ-बाप व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को मोमासर बास में एक 16 वर्षीय युवती एकता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता महेंद्र कुमार वाल्मिकी ने नाबालिग पर विवाह के लिए दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उसके मंगेतर रौनक सहित उसके पिता विनोद कुमार व माँ नूतनदेवी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।
कार चालक के लिए खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर 24 सितंबर को हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसके पति घायल हो गया। ऊंटालड़ निवासी पप्पूराम नायक ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका बेटा संजुराम व पुत्रवधु कमला अपनी बाइक पर हनुमानगढ़ से ऊंटालड़ आ रहें थे। दोपरह करीब सवार एक बजे उनकी मोटरसाइकिल को बाना से रीड़ी के बीच की गोलाई में अपनी साईड में चलते हुए को तेजगति व लापरवाही से आकर एक कार टक्कर मार दी। जिससे कमला की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। जिसका पीबीएम में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।