






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2023। क्षेत्र के गांव बाडेला निवासी कुंभाराम मेघवाल एवं धनेरू निवासी भिंयाराम नायक ने बाडेला गांव के ही जवानाराम जाट के खिलाफ जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे गत 8 सितम्बर को विद्युत लाईन में फाल्ट आ जाने पर सप्लाई बंद करवाने बाडेला जीएसएस पर गए थे। वहां आरोपी खड़ा मिला एवं आरोपी ने उन्हें जातिसूचक गालियां निकाली। उनके साथ गए अन्य लोगों ने विरोध किया तो भी आरोपी नहीं माना व जातिसूचक गालियां देते रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




