






आरएलपी सुप्रिमो बेनीवाल का जन्मोत्सव मनाया श्रीडूंगरगढ़ में,aश्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2021। आरएलपी सुप्रिमो हनुमान बेनीवाल का जन्मोत्सव उनके समर्थक नागौर जिले सहित जगह जगह मना रहें है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में भी आरएलपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल को शुभकामनाएं दी व गायों को गुड़ खिला कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। पार्टी के शहर अध्यक्ष जेठाराम जाखड़, देहात अध्यक्ष मनोज जाखड़, शहर उपाध्यक्ष विकास पारीक, देहात उपाध्यक्ष मुकेश मारू, आई.टी. सेल के साहिल भाटी, जावेद कायमखानी, भंवरसिंह पुंदलसर, नदीम अली, श्रवण मोटसरा, देवीलाल, श्रवण जाट सहित अनेक कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे व गायों को गुड़ खिलाते हुए बेनीवाल को बधाई दी। जेठाराम जाखड़ ने कहा कि हमारे नेता किसान संघर्ष में पूरी ताकत से डटे हुए है और हम सभी केन्द्र सरकार के खिलाफ उनके किसान हित संघर्ष में साथ है। देखें फोटो व पढ़ें पूरी खबर।




