May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। फौज की नौकरी केवल युवाओं के लिए है ये समाज में स्थापित ये मिथक भी अब टूटने लगें है। आम समाज में भी इन मिथकों के टूटने की कर्णधार बनकर उदाहरण प्रस्तुत कर रही है युवतियां। श्रीडूंगरगढ़ शहर के एक साधारण परिवार की बेटी का बीएसएफ में चयन हुआ है और सोशल मिडिया पर बधाई का दौर जारी है। मात्र 18 वर्षीय युवती पलक पुत्री चैनरूप सेवक का भारतीय सीमा सुरक्षा बल में फाइनल सलेक्शन हो गया है। पलक के पिता चायपत्ति के छोटे व्यवसायी है और पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। पलक ने कहा कि पहले ही प्रयास में मेरे पिता के संघर्ष को ये प्रतिफल मिला है। पलक का भाई भी बीएसएफ में सेवारत है और उसने बताया कि जनवरी में परीक्षा पास की व फिजिकल मेडिकल के बाद रविवार को जारी रिजल्ट में उसका सलेक्शन हो गया है। पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पलक ने बताया कि उसका सुरक्षा बल आईटीबीपी टैली कम्यूनिकेशन की परीक्षा भी पास की है और उसका रिजल्ट भी आने वाला है। परंतु उसने कहा कि बीएसएफ में नौकरी करना सदैव उसका सपना रहा है और वे इसी में अपनी सेवाएं देंगी। पलक ने इस परीक्षा में अच्छे नम्बर हासिल करने के साथ ही फिजिकल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं गांव ऊपनी निवासी गंगा पुत्री भागीरथ शर्मा का भी बीएसएफ में चयन हासिल किया है। गंगा के शिक्षक रहें अनिल धायल ने बताया कि गंगा अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से ही जुड़ी है और बीएसएफ में जॉइन जरूर करेगी। बता देवें इनके अतिरिक्त कितासर व सूडसर सहित अनेक गांवो से करीब 100 से अधिक युवाओं का सलेक्शन इस भर्ती में हुआ है। इन सभी परिवारों में खुशी व उत्साह का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में किया पलक सेवग का सम्मान।