May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। सहकारी समिति तोलियासर का अध्यक्ष पद विवादों में उलझ गया है और आज एकबार पुनः चर्चा में छाया हुआ है। भागीरथ सुथार व नवरत्न राजपुरोहित के बीच ये पद फुटबॉल बन गया है। भागीरथ सुथार ने बीकानेर उपरजिस्ट्रार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी और स्टे ले आए है। उप रजिस्ट्रार ने निर्वाचन अधिकारी का फैसला बदलते हुए भागीरथ सुथार के निर्वाचन को रद्द कर दिया था व 1 मई को ये पद गांव के नवरत्न राजपुरोहित को अध्यक्ष घोषित किया। 9 मई को भागीरथ सुथार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और 10 मई को उन्हें यथास्थिति रखने का स्टे आर्डर मिल गया। 11मई को व्यवस्थापक डूंगरराम गोदारा ने ग्राम सहकारी समिति की बैठक बुलाई जिसमें नवरत्न को चार्ज देने की पेशकश की गई। यहां भागीरथ सुथार ने व्यवस्थापक को स्टे का ऑर्डर दिया और बैठक रद्द हो गई। भागीरथ सुथार ने बताया कि हाई कोर्ट ने स्टे दे दिया है व पद का चार्ज उन्हीं के पास था और है। व्यवस्थापक डुंगरराम गोदारा ने बताया कि 11 मई को 11 बजे बैठक थी और भागीरथ सुथार ने 10.30बजे स्टे पेश कर दिया जिससे चार्ज नवरत्न राजपुरोहित को नहीं दिया गया व बैठक रद्द हो गई।

राजनीति के पेच में उलझा पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम सहकारी समिति तोलियासर के अध्यक्ष पद राजनीति के पेच में उलझ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पद पर भाजपा व कांग्रेस की टक्कर चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके कार्य नहीं हो रहें है और लोग परेशान हो रहें है। विदित रहें यहां 16 सितबंर 2022 को चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ और तभी से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।