May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2023। क्षेत्र के नौनिहाल भी अपने परिजनों का नाम रोशन करने में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में नाम कमा रहें है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र पाकर क्षेत्र के 11 बच्चे व उनके परिजन खासे उत्साहित है। सेसोमू स्कूल के गौरांगी राजपुरोहित, हार्दिक सिंघी, गौरव स्वामी, हर्ष राठी, गौरव गंग, गुजंन व्यास, तुषार सोमाणी, प्रतिक शर्मा, तृप्ति सोनी, वैशाली मोहता, पंछी सोनी को पत्र प्राप्त हुआ है। प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि 27 जनवरी 2023 को पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा आयोजित की थी जिसमें स्कूल के 200 बच्चों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। बच्चों ने चर्चा में भाग लिया और इनमें से इन 11 को आज पत्र मिला है और संभव है और भी बच्चों को पीएमओ से पत्र प्राप्त हो।
लोकेश व उर्मिला ने जीता 5 हजार नगदी पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा बीकानेर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के इच्छुक सरकारी स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीडूंगरगढ ब्लॉक से गांव लिखमादेसर के विद्यार्थी लोकेश पारीक व उर्मिला सिद्ध प्रथम रहें। विजेताओं को पुरस्कार राशि 5 हजार रूपए व प्रमाण-पत्र दिए गए। ये विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे। संस्था प्रधान लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर द्वारा आयोजित इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरूकता सृजित करना है और बच्चों की सफलता के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय स्टाफ उप प्राचार्य सुरेश कुमार,रामरतन हुड्डा, छोटेलाल, सुनीता, अनिता, यशपाल सिंह, सतवीर, युधिष्ठर मेघवाल, जीवनराम, आशाराम ने इस सफलता के लिए बच्चों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के दोनों बालक बालिका आए ब्लॉक स्तर पर प्रथम।