May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल आवड़दान बोलेरो पिकअप के दो चारों को बांदरसिंदरी थाने से श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर आए व न्यायालय में पेश कर उन्हें जेसी करवाया है। आवड़दान ने टाइम्स को बताया कि नीम का थाना निवासी सुनील मीणा व चंद्रपाल माली को 18/10/21 को गांव धीरदेसर चोटियान में मनोज कुमार पुत्र भंवरलाल जाट के घर से बोलेरो पिकअप चोरी करने की वारदात के जुर्म में श्रीडूंगरगढ़ लाया गया है। आरोपियों को 15 दिन के लिए जेसी भेजा गया है।