






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार को शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन के साथ जेठूसिंह पुदंलसर की दुकान जगदम्बा इलेक्ट्रोनिक्स का शुभारंभ हो गया है। दुकान में इन्वर्टर, बैटरी, पंखा, कूलर, मिक्सर, ज्यूसर, बिलोना मशीन, गीजर, हिटर, गैस चूल्हा, प्रेस, पानी मोटर सहित सभी प्रकार के विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रोनिक सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। वहीं बिजली पानी की फिटिंग का सभी सामान दुकान में एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। दुकान का फीता काटकर परंपरागत उद्घाटन पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने किया। शेखावत ने अपार शुभकामनाएं देते हुए जेठूसिंह की काम के प्रति लग्न की सराहना की। वहीं इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार स्वामी, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, पूर्व सरपंच समुद्रसिंह धीरदेसर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, विक्रमसिंह सत्तासर सहित अनेक प्रतिष्ठानों के लोग शामिल हुए। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।





