May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। आज दिन निकलते ही हर एक देशवासी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में भरा नजर आया और अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान के आयोजन हुए। सुबह सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। कार्यालय प्रमुखों ने ध्वज फहराते हुए कस्बेवासियों को शुभकामनाएं दी और अपने कार्मिकों को सदैव देश के प्रति सम्मान का भाव ह्रदय में रखते हुए अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा से करने की प्रेरणा दी। आप भी देखें सभी सरकारी कार्यालयों पर लहराते राष्ट्रीय गौरव को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपरजिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में एसीजेएम अमरजीतसिंह ने फहराया ध्वज, दी शुभकामनाएं, इस दौरान बार एसोसिएशन के अनेक वकील व कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया और शुभकामनाएं दी, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, नायब तहसीलदार रतनलाल सहित कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने फहराया ध्वज, दी शुभकामनाएं, इस दौरान सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आरपीएस विक्की नागपाल ने ध्वजारोहण किया और स्वतत्रंता दिवस की बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी रामचंद्र जाट व प्रधान सावित्री देवी ने ध्वजारोहण किया, दी शुभकामनाएं, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा सहित अनेक कार्मिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जसवंतसिंह बेनिवाल ने ध्वजारोहण किया, दी शुभकामनाएं, उपस्थित रहें कार्यालय कर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं, इस दौरान अस्पताल के सभी कार्मिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग के कार्यालय में सहायक अभियंता मुकेश मालू व एईएन हरिराम सिद्ध ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं, उपस्थित रहें सभी कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सार्वजनिक निर्माण विभाग के ब्लॉक प्रभारी एईएन रमाकांत त्रिवेदी ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं, मौजूद रहें आस पास के नागरिक भी, विभाग के एक्सईएन सुनिल गहलोत ने भी बीकानेर से क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी है। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलदाय विभाग में प्रभारी एईएन बृजमोहन मूंड ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनांए, उपस्थित रहें सभी कार्मिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने किया कार्यालय में ध्वजारोहण, दी शुभकामनांए, इस दौरान उपस्थित रहें कार्यालय कर्मी।