May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में मनाए जाने वाले उत्सव की श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव गांव में घर घर उत्सव की तैयारी होने लगी है। बच्चे और महिलाएं भी घर घर अक्षत वितरण के रामकाज में जुट गई है। गांव पूनरासर में पालाजी महाराज की बाड़ी में अक्षत पहुंचाए गए व महंत प्रेमनाथ के घर से अक्षत वितरण प्रारंभ किया गया। टोली ने गांव में हर घर पहुंच कर अक्षत, राममंदिर का चित्र व पत्रक देते हुए 22 जनवरी को घरों में भजन कीर्तन के आयोजन करने, दीपक जलाने व मिष्टान्न् बनाने का आग्रह किया है। गांव में अनेक घरों में बुजुर्गों ने अक्षत लेकर गद्गद भाव से टोली का आभार जताया। टोली में नन्हें मुन्ने भी उत्साहित होकर रामकाज में जुट गए है। यहां टोली में बालक रामनिवास, देवेन्द्र सिद्ध, पीयुष, अमन, अशोक, राम शामिल रहें। इस दौरान संघ मंडल कार्यवाह ओमप्रकाश सिद्ध, रूघनाथ, बजरंग दल के लिछमणनाथ, मुखरामनाथ, लालाराम स्वामी, लीलाधर, कालीचरण, पंकज पारीक सक्रिय रहें व अपनी सेवाएं दी। कस्बे के वार्ड 13 में राधिका सत्संग मंडल की महिलाओं ने उत्साहित होकर रामकाज में भागीदारी निभाते हुए घर घर अक्षत पहुंचाए व 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आग्रह किया। कस्बे के बिग्गा बास में अक्षत वितरण हेतु बैठक संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों में 22 जनवरी को धूमधाम से प्राणप्रतिष्ठा समारोह पर उत्सव मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में नन्हें मुन्ने जुटे घर घर अक्षत व पत्रक पहुंचाने में, किया 22 जनवरी को उत्सव मनाने का आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में घर घर पहुंच रही है रामोत्वस की सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 13 में महिलाओं ने उठाया घर घर अक्षत वितरण का जिम्मा, किया उत्सव मनाने का आग्रह। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में बैठक का आयोजन कर की उत्सव तैयारी की चर्चा।