






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। आज क्षेत्र के गांव समंदसर व बींझासर में विकसित भारत यात्रा पहुंची। दोनों स्थानों पर रथों का स्वागत करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शपथ ली। ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया व स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ग्रामीण महिलाओं को उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन बांटे गए। गांव बींझासर में सुरक्षा बीमा योजना में 26 रजिस्ट्रेशन किए गए व समंदसर में 22 पंजीकरण किए गए। वहीं जीवन ज्योति बीमा योजना में बींझासर में 13 व समंदसर में 15 रजिस्ट्रेशन किए गए। गांव समंदसर में सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा की अगुवाई में ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। यहां उत्साहित युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कटआउट को फूलमालाएं पहनाई। इस पर ग्रामीणों ने खूब तालियां भी बजाई। अधिकारियों का साफा पहना कर सम्मान किया गया। गोदारा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अनेक योजनाओं की जानकारी दी। यहां वार्ड पंच कोझूराम, डूंगरराम, सुरजाराम, मेघाराम, रूघाराम, फुसाराम, धनाराम, भिखाराम, रामेश्वरलाल, कोजूराम आंवला, सूरजाराम नायक, डूंगरराम गोदारा, मेघाराम डेलू, पूसाराम नायक, उपसरपंच प्रतिनिधि रूघाराम मेघवाल, मणकरासर के धन्नाराम कुलरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।








