May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2023। जीवन का पहला पाठ व्यवहारिकता है और अच्छे नागरिक का निर्माण करने के लिए बच्चों में व्यवहारिकता का विकास जरूरी है। मेलों के आयोजन में जब बच्चे एक साथ शामिल होते है तो एक दूसरे के सहअस्तित्व की स्वीकार्यता का भाव सीखते है और ये उनके मानसिक विकास के लिए ही नहीं भावी जीवन के लिए भी बहुत जरूरी घटक है। ये बात संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं ने सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में आयोजित मेला प्रांगण में कही। गुसाईं ने कहा कि आज का समय ऐसा है कि अभिभावक बच्चों पर पूरा समय व ध्यान देवें जिससे वे बेहतर जीवन का निर्माण कर सकें। गुसाईं ने स्कूल के बच्चों को मेला दर्शन करवाया व बच्चों ने खूब झूलों में झूले और आइसक्रीम व भेल खाई। अनेक बच्चों ने खिलौने भी खरीदें और जमकर मेले का लुफ्त उठाया। बच्चों ने शिक्षिकाओं की देखरेख में मेला दर्शन किया। स्टाफ ने मेले की सराहना करते हुए अनेक सामानों से सजी दुकानें देखें। मेला समिति के सुनील शर्मा ने सभी बच्चों का स्वागत किया।

मेले में मिल रही है रियायती दरों पर विभिन्न सामग्री।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में रसोई के सामान, घरेलू सजावटी सामान, जुते चप्पल, क्राकरी, रेडिमेंट गारमेंट्स, हैंडिक्राफ्ट का सामान मिल रहा है। आयोजक शर्मा ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां परिवार सहित पहुंच रही है। शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले की रौनक परवान पर होती है। विभिन्न रंग बिरंगी रोशनियों के बीच झूलों का नागरिक जमकर आंनद ले रहें है। यहां स्थित कैंटिन में भी विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री मिल रही है जिसका लुफ्त मेला घुमने आ रहें परिवार उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल के बच्चों ने किया मेला दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों बच्चों ने प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं की देखरेख में मेला घुमकर उठाया लुफ्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालकों ने लिया झूलों का आनंद, खूब झूले।