






दिशा ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा व खेल के क्षेत्र में युवतियां उच्च मुकाम पर पहुंच कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। भारती निकेतन कॉलेज की छात्रा दिशा पुत्री राधेश्याम दर्जी ने ऑल इण्डिया युनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में भाग लिया व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने का प्रमाण पत्र हासिल किया। एमजीएसयू यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ऑफिसर यशवंत गहलोत ने बताया कि जालंधर एलपीयू में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के विश्वविद्यालयों से जूडो टीमों ने भाग लिया। जूडो कोच नितिन सिंह ने दिशा का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि हालांकि दिशा मैडल लाने से पिछड़ गई परंतु उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि दिशा इस बार पुन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास, उपप्राचार्य डॉ आनंदनारायण पुरोहित व भारती निकेतन स्टाफ ने दिशा को शुभकामनाएं दी।

लखासर में किया सरकार का विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर की अगुवाई में लखासर में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तंवर ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसलें बुलंद है और अब राजस्थान ये अत्याचार नहीं सहेगा। इस दौरान मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, ओमनाथ सिद्ध, अमरचंद पारीक, विद्याधर पारीक, धर्मनाथ सिद्ध, एसी मोर्चा के जेठाराम मेघवाल, लालसिंह फौजी, भवानीसिंह तंवर, छैलूसिंह जोधा, विजय सिंह, जयपाल सिंह, आशूसिंह, अभिमन्यु गिरी, भवानी तंवर, बजरंग सिंह सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए छायादार वृक्ष के पौधे, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने आज सर्वसमाज श्मशान भूमि में छायादार वृक्ष लगाते हुए नागरिकों से सावन माह में अपने घरों में व घरों के आस पास कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन करने का संकल्प लेने की अपील की। पारख ने कहा कि पर्यावरण असुंतलन ने प्रकृति के नियमों को बिगाड़ दिया और आज हम सब को मिलकर इसके सुधार की ओर कदम बढाना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रकृति का संरक्षण हो सकें। पारख ने टाइम्स को बताते हुए कहा कि क्षेत्र की महिला शक्ति भी पर्यावरण के लिए जागरूक हो और इसके सरंक्षण के प्रयास करें। इस दौरान मनोज पारख, भूराराम, आईदानराम, रमेश, रामंचद्र, बाबूलाल, दिनेश कुमार, मनोज, विनोद, नानूराम, किसन सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहें व पौधारोपण में अपनी सेवाएं दी।





