August 30, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। बाल दिवस के मौके पर क्षेत्र के जयपुर पब्लिक स्कूल में दिन भर खेलों का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह एवं खुशियों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रृद्धांजलि देने के साथ हुई एवं संचालक कुंभाराम घिंटाला ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन व बाल दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। घिंटाला ने बाल दिवस को बच्चों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता, उज्जवल भविष्य को समर्पित दिन बताया एवं बच्चों को मेहनत, अनुशासन एवं ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी एवं गुड टच, बैड टच के विषय में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रांगण में दिन भर बच्चों के विभिन्न खेल आयोजित हुए एवं विजेताओं को प्रोत्साहित किया गया।