






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। बाल दिवस के मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य रजनीश कौशिक ने बताया कि बच्चों के लिए दिन भर विशेष आयोजन किए गए एवं बच्चों को दिन भर खुशियां बांटी गई। विद्यालय द्वारा बच्चों को विशेष धड़देवली धाम वीर बिग्गाजी मंदिर का भ्रमण करवाया गया एवं उनके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए उनके जीवन से गौसेवा, सत्यनिष्ठा पूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। इसके बाद विद्यालय सभागार में देशभक्ति फिल्म का बड़े प्रोजैक्टर पर दिखाई गई एवं देशभक्ति को जीवन में शामिल करने को प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष खाना-खजाना स्टाल्स लगाई गई। जहां चाऊमिन, पानी-पूरी, चाट-पपड़ी, डोसा आदि व्यंजन दिन भर बच्चों के लिए उपलब्ध रहे। सभी व्यवस्थाएं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा, अनुशासन हेड वंदना सोनी व अंजुल सिंह ने संभाली। विद्यालय संरक्षक उदाराम चौधरी ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। वाइस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने सभी का आभार जताया एवं प्राचार्य डॉक्टर रजनीश कौशिक ने बच्चों को इस दिवस का महत्व विस्तार से समझाया। दिन भर बच्चों ने जम कर सभी आयोजनों एवं हाई-टी भोज का लुत्फ उठाया।





