August 29, 2026
चुरा संयोजक ओर तावनियां सहसंयोजक मनोनीत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2023। मानवता को समर्पित मानव निर्माण के आंदोलन, अणुव्रत आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष के तहत श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति भी लगातार सक्रिय होकर विभिन्न आयोजन कर रही है। इसी क्रम में जीवन विज्ञान के कार्यक्रमों को तेजी देने के लिए समिति में जीवन विज्ञान संयोजक और सहसंयोजक मनोनीत किये गए है। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने बताया कि समिति अध्यक्ष द्वारा कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र चुरा को जीवन विज्ञान संयोजक और युवा कार्यकर्ता विनीत तावनियां को सहसंयोजक मनोनीत किया है। इसके साथ ही सरस्वती स्कूल में जीवन विज्ञान पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई और संयम के साथ जीने की प्रेरणा दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरस्वती स्कूल में युवाओं को दी जीवन विज्ञान की जानकारी।