May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव धोलिया में विवाहिता की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फेल गई है। गांव के राजूराम पुत्र सोहनराम नायक के घर में उसकी पत्नी का शव मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस द्वारा हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर सीओ निकेत पारीक व सीआई इंद्रकुमार पहुंच गए है व बारीकी से मामले की जांच कर रहें है। मृतका के पीहर जोगलिया जेतासर से मौके पर पहुंच गए है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहें है। घर के बाहर ग्रामीण एकत्र हो गए है व चर्चा है कि आरोपी युवक राजूराम आदतन शराबी है और बीती रात वह बुरी तरह से अपनी पत्नी के साथ झगड़ रहा था। वहीं मृतका के शरीर पर चोटों के निशान है जिनसे खून बहता पाया गया है। पुलिस टीम एफएसएल टीम का इंतजार कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा मौके से सबूत एकत्र करने के बाद ही शव को मोर्चरी लाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एफएसएल टीम का इंतजार, कमरे से लिए जाएंगे सबूत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्रकुमार पहुंचे मौके पर।