






तेज गति में बस चालक ने मारी स्कूटी को टक्कर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में रामपुरा बस्ती निवासी अरसद अली पुत्र कासम अली खां कायमखानी ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पीबीएम में भर्ती थे जिन्हें वह खाना देने स्कूटी पर जा रहा था। मंगलवार को दोहपर करीब डेढ़ बजे सुरसागर के पास एक बस चालक ने तेज गति व गफलत में चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार को दी है।
दो जनों ने एकराय होकर एक को पीट दिया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी रतिराम पुत्र मदनलाल जाट ने इसी गांव के श्योपत पुत्र लूणाराम व हरिराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे उसके साथ मारपीट की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई लक्ष्मणसिंह को दी है।
मेट से मांगे शराब के लिए मांगे रूपए, नहीं देने पर पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में मुक्ताप्रसाद कॉलोनी बीकानेर निवासी श्रवणराम पुत्र मसराराम भाट ने सत्तासर छतरगढ़ निवासी शंकरलाल पुत्र बलाराम भाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह मेट का कार्य करता है और आरोपी जेसीबी ओपरेटर है। आरोपी ने शराब के नशे में झूमते हुए उससे शराब पीने के लिए रूपए मांगे। जब उसने मना कर दिया तो आरोपी ने सिर पर पत्थर से वार कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरजराम को दी है।
मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में भूतड़ा के कोल्हू निवासी रामेश्वरलाल पुत्र पन्नालाल भूतड़ा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
घर में घुसकर 50 हजार चुराए, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में उत्तमातदेसर निवासी परमाराम पुत्र प्रभुराम मेघवाल ने इसी गांव के विजयपाल पुत्र भंवरलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 8 सितंबर को दोपहर दो बजे उसके घर में घुसकर 50 हजार रूपए चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल भंवरलाल को दी है।
कैंपर में सवार होकर आए और दुकान पर बरसाई लाठियां, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में गिराजसर निवासी मुकेश पुत्र कोकुदास रामावत ने अतरीफ पुत्र कालू खां, अदरीश पुत्र बशीर खां, लाकत खां पुत्र मांगु खां तथा अन्य चार पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपीगण कैंपर में सवार एकराय होकर हाथों में लाठियां लेकर उसकी दुकान आए। जब परिवादी ने दुकान का शटर बंद कर लिया तो उसकी दुकान पर लाठियां मारी। अन्य दुकानदार आए तो मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी आनंद कुमार को दी है।



