






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। ताल मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शानदार आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में हो रहा है। मेला उत्सव अब अपने अंतिम दौर में है और मेले में लोग उमड़ रहें है। आज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मेले में रौनक रही और मेला दर्शकों ने जमकर भास्कर फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के व्यजंनों के साथ विभिन्न झूलों का आनंद लिया। मेला संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन देखते हुए सजावटी सामानों की खरीददारी भी महिलाओं द्वारा की जा रही है। बड़ी संख्या में बच्चे झूलों का आनंद लेते हुए मारूती सकर्स देखकर भी आश्चर्य जता रहें है। आप भी अंतिम दौर में जारी मेले में परिवार सहित शीघ्र घुम आए।




