






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। आज कस्बे में दशहरे का उत्सव का उत्साह नजर आया। दशहरा मैदान में भव्य आतिशबाजी के बीच अहंकार रूपी रावण का दहन किया गया। विशाल जनसमूह बच्चों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत की विजयदशमी देखने पहुंचे। दशहरा समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित समारोह में सैंकड़ो नागरिकों ने भागीदारी निभाई। आयोजन समिति के संजय करनाणी ने बताया कि 55 फुट का रावण बनाया गया और विभिन्न प्रकार के सैंकड़ो पटाखें उसमें लगाए गए। भगवान श्रीराम वेशधारी युवक ने तीर से रावण के पुतले को आग लगाई और श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। शानदार आतिशबाजी के साथ रावण दहन की परंपरा पूर्ण की गई। अभिभावकों ने बच्चों को बुराई पर निश्चित रूप अच्छाई की विजय होने की बताई और सदैव धर्म का आचरण करने की बात कही। रावण दहन से पूर्व गणेश मंदिर विभिन्न देवी देवताओं के साथ सुदंर झांकी निकाली गई और गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए झांकी दशहरा मैदान पर पहुंची। समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभाली और आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार जताया।






