May 20, 2026
IMG-20220427-WA0086

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। कस्बे में पानी के लिए हाहाकार मच गया है और आक्रोशित नागरिकों ने जोरदार हंगामा करते हुए मुख्य मार्ग विश्वकर्मा मंदिर के पास सड़क को जाम कर दिया है। नारेबाजी के साथ लोग पानी मांग रहें है और पीली टंकी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहें है। यहां जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है। इसी मौहल्ले के नागरिक पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहें है।नागरिक रमजान के महिने में जलदाय विभाग द्वारा सुनवाई नहीं होने व पानी के तरसाने के आरोप लगा रहें है। मौके पर सीआई वेदपाल शिवराण पहुंचे है लोगों से समझाईश कर रास्ता खोलने की बात कह रहें है। मौके पर रोशन छींपा, प्रदीप जोशी, महेन्द्र राजपूत, नंदु नाई, संदीप कायल, इकबाल, मोहम्मद आरीफ, रोशन अली चौहान, आदिल तंवर, सुभाष सिद्ध बाना सहित अनेक नागरिक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य मार्ग रोका नागरिकों ने, मांग रहें पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीली टंकी कार्यालय के बाहर लगाया जाम, आक्रोशित नागरिक कर रहें है प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हंगामे के बीच नागरिकों के साथ पहुंचे कई भाजपा पदाधिकारी।