






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। राजस्थान में कई भर्ती प्रतियोगिताओं के लिए लाखों प्रत्याशी जीजान से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटें है। ऐसे युवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रकाशन करके आपकी तैयारी में सहायक बनने का सार्थक प्रयास कर रहा है। आप सभी ये प्रश्न पढकर अपनी तैयारी की जांच करें और आगे अन्य युवाओं को ये प्रश्न भेजकर उन्हें भी मदद करें।
1. रणकपुर के जैन मंदिर किस अभ्यारण्य में स्थित हैं।
उत्तर:- कुंभलगढ़ अभ्यारण्य।
2. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहा स्थित हैं।
उत्तर:- बीकानेर।
3. हरसोंठ किस धातु का नाम हैं।
उत्तर:- जिप्सम।
4. बयाना को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था।
उत्तर:- श्री पंथ..।
5. राजस्थान में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहे।
उत्तर:- मोहन लाल सुखाड़िया।
6. बजाज सागर बांध किस नदी पर बनाया गया।
उत्तर:- माही।
7. सहरिया क्षेत्र में कपिलधारा का मेला कब लगता है।
उत्तर :- कार्तिक पूर्णिमा को।
8. गंगानगर का प्राचीन नाम क्या है।
उत्तर:- रामनगर।
9. गरासिया जनजाति में सामूहिक रूप पर की जाने वाली कृषि कहलाती है।
उत्तर:- हारी-भावरी।
10. इंदिरा गांधी नहर से कितनी शाखा निकलती है ।
उत्तर :- 9।
11. किस विद्वान ने राजस्थान की भू आकृति को विशमकोणीय चतुर्भुज बताया था।
उत्तर:- टी. एच्. हैण्डले।
12. 1 लाख से अधिक परंतु 5 लाख से कम जनसंख्या वाला नगर निकाय क्या कहलाता है।
उत्तर:- नगर परिषद।
13. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग का गठन कब हुआ।
उत्तर:- 1994।
14. राजस्थान में सोने की खोजका कार्य किस जिले में किया गया।
उत्तर:- बांसवाड़ा।
15. कोशवर्धन किले का प्रचलित नाम हैं।
उत्तर:- शाहाबाद का किला।



