May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। जिला प्रशासन बीती रात रेड अलर्ट मोड पर रहा वहीं दूसरी ओर जिले भर में लोग घरों में टीवी चलाकर बैठे नजर आए। युवा, बुजुर्ग व महिलाएं ही नहीं बच्चे भी भारत पाक युद्ध की अपडेट लेने के लिए टीवी के आगे ही बैठे रहें। रात करीब 2 बजे तक हर घर में लोग हमले की खबरें देख रहें थे। शुक्रवार सुबह चारों ओर भारत पाक युद्ध के साथ भारतीय सेना के शौर्य व एनएस 400 की सफलता की ही चर्चा हो रही है। वहीं नगरपालिका क्षेत्र में घरों में लाइटें बंद रही परंतु पालिका द्वारा लापरवाही सामने आई। वार्ड 15 में पालिका की लाइटों को छोड़ कर सभी घरों में लाइटें बंद थी। नागरिकों ने स्वेच्छा से ब्लैक आउट किया व सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। कुछ खंभों पर 24 घंटे लाइटें जलती है, इन पर भी नागरिकों ने खासी आपत्ति जताते हुए पालिका को जिम्मेदाराना कार्य करने की सलाह दी।