May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-08 at 19.25.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2023। त्योंहार के मौके पर एसबीआई की श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच द्वारा किए गए नवाचार को क्षेत्रवासियों ने खासा सराहा है। क्षेत्र की मुख्य बैंक होने के कारण यहां सीधे आरबीआई से नए नोटों की सप्लाई रहती है एवं हमेशा बैंक द्वारा अपने बड़े ग्राहकों को ये नोट एक्सचेंज में दे दिए जाते थे। लेकिन इस बार शाखा प्रबधंक राकेश ओला की प्रयासों से विशेष कैम्प लगाकर आज बुधवार को बैंक के सामान्य ग्राहकों को भी नए नोटों एवं सिक्कों का वितरण किया गया। ओला ने बताया कि नए नोटों के लिए बैंक के ग्राहकों में खासा उत्साह रहा एवं ग्राहकों ने अपने एटीएम कार्डों को स्वाईप करवा कर 800 गड्डियां 20 रुपए के नोटों की, 600 गड्डियां 50 रुपए के नोटों की प्राप्त की। इसी प्रकार कस्बे के विभिन्न व्यापारियों ने भी करीब 3 लाख रुपए से अधिक के 1, 2 व 5 के सिक्के भी लिए। कस्बे वासियों का उत्साह देखते हुए कैम्प गुरूवार के लिए बढ़ा दिया गया है एवं अब गुरूवार को बैंक की मुख्य शाखा में लगाए गए विशेष काऊंटर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नए नोट एवं सिक्के प्राप्त किए जा सकेगें।