






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत आज क्षेत्र के गांव जैसलसर, अभयसिंहपुरा, रीड़ी, धर्मास, मिंगसरिया, नोसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, केऊ पुरानी गांव पहुंचे। सारस्वत ने अपनी जनसंपर्क सभाओं के बीच राज्य में भाजपा सरकार बनने का दावा किया व सरकार में श्रीडूंगरगढ को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही। सारस्वत ने केन्द्र की योजनाओं को कांग्रेस द्वारा अपनी योजनाएं बताकर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने बढ़ते अपराधों को पर बोलते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा और कांग्रेस को किसान विरोधी बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ से उखाड़ फैंकने की बात कही। बीकानेर से भाजपा के सुरेन्द्रसिंह शेखावत गांव नोसरिया की जनसंपर्क सभा में पहुंचे और भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान गांवो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारस्वत का फूलमालाओं से स्वागत किया। दौरे में भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, मांगीलाल गोदारा, मदन मेघवाल, कुभाराम सिद्ध, रतनसिंह, हेमनाथ जाखड़, महेश सारस्वत सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता सारस्वत के साथ रहें।





