






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पहल पर झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित रेनबो गार्डन में पूरे शहर की और से आयोजित किया गया दो दिवसीय द ग्रेट गरबा महोत्सव 2023 शहर का सबसे सफल आयोजन बन गया। कार्यक्रम में एक महिला के साथ एक ही पुरूष की अनिवार्यता रखने एवं कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के कारण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं पूरे के पूरे परिवारों ने जम कर डांडिया खेला। काशी, पुष्कर, ऋषिकेश, हरिद्वार के घाटों पर होने वाली महाआरती की तर्ज पर हुई आरती के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में श्याम-राधा जोड़ी के रूप में बाहर से आए कलाकारों की अगुवाई में शहरवासियों ने भजनों पर जम कर डांडिया खेले। इस दौरान पंजाबी गानों पर विशेष पंजाब से आए भांगड़ा कलाकारों के साथ भी शहरवासी झूमे। दोनो दिन विभिन्न कैटेगरी में जम कर पुरस्कार बरसे एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शहर के समाजसेवी जसराज मालू, बृजलाल तावणियां, भगवाननाथ कलवाणियां, इमिलाल गोदारा, हेतराम जाखड़ कार्यक्रम में सहयोगी बने एवं पुरस्कार सौजन्य ए टू जेड़ कृष्णा मोबाईल्स का रहा।
गुरूवार को ये रहे विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। दो दिवसीय इस भव्य समारोह में कहीं गरबा परिधान में लाइट चमकती नजर आई तो कहीं डांडिया का सुदंर रोशनी से सजाया गया। कठिन मेहनत से अनेक प्रकार के श्रृंगार करके लोग गरबा खेलने पहुंचे। विभिन्न कैटेगरी के अनेक प्राइज दिए गए। बेस्ट कपल धमेन्द्र-सवी सिंधी, यूनिक ग्रुप कॉस्टयूम मोनिका एडं ग्रुप, ड्रेस मेल आनंद जोशी, ननद भाभी कुसुम प्रियंका बाहेती, जूनियर डांसर वंशिका मोरवानी, मां बेटी में नीतु परी सोनी, बेस्ट सास बहू जोड़ी बेबी मीतु सैन, बेस्ट फैमिली धामा फैमिली, बेस्ट ग्रुप ऑफ द डे तपस्विनी, बेस्ट डांडिया सागर, बेस्ट हेयर स्टाइल अंकिता बिहाणी, क्यूट चाइल्ड चचंल पंवार व रूही गुरनाणी, रील मैकर उर्वी राजपुरोहित, फेस ऑफ द डे उर्मी सुथार, बेस्ट देवरानी जेठानी इंदू सुमन, बेस्ट सिस्टर्स दिव्या सृष्टी, बेस्ट मेल स्माइल निरंजन जाजू, बेस्ट ब्रदर सिस्टर्स साक्षी कार्तिक, बेस्ट ड्रेस साहिबा संगवानी, बेस्ट मेल डांसर अनील वासवानी, बेस्ट डांसर फिमेल मेनका गुरनाणी, ग्लेमर फेस ऑफ द डे कृतिका बाहेती, वॉलिवुड तड़का ज्योति राजपुरोहित रही। सभी को एटूजेड कृष्णा मोबाइल की ओर से स्मार्ट वॉच पुरस्कार में दी गई।




