






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के सांस्कृतिक इतिहास में आज तक के सबसे बड़े और भव्य कार्यक्रम के रूप में आयोजित हुआ द ग्रेट गरबा महोत्सव 2023 के सफल आयोजन में शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा एवं यह सभी कार्यकर्ता नींव के पत्थर के रूप में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी बने। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स संपादिका कपिला स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की स्पोंसरशीप देने वाले शहर के भामाशाह जसराज मालू, बृजलाल तावणियां, भगवाननाथ कलवाणियां, इमिलाल गोदारा, हेतराम जाखड़ ने जहां कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। इन सभी सहयोगियों का टाइम्स द्वारा अभिनदंन किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नींव के पत्थर के रूप में सुरक्षा सहयोगी गृहरक्षा गार्डस के ब्लाक इंजार्च हैड गोर्वधनसिंह का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। यहां सेवाएं देने वाले गृह रक्षा दल के बालूसिंह, अशोक सिंह माणकचंद, सीताराम, हुकुमसिंह का भी आभार जताया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में जुटे टाइम्स के सहयोगी कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित बलवान जिम के बाडी बिल्डर्स धीरज सैन, आशिष पुरोहित, आकाश, सोनू, रामगोपाल, विमल, जयसिंह, गोपाल, राजेन्द्र, आंनद, मोहित, गोविंद ने बाऊंसर की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के संचालन, आयोजन में अनिल धायल, संजय पारीक, मनोज गुंसाई, गोविदं सारस्वत, गौरव टाड़ा, अमित पारीक, रवि रिझवानी, रवि गुरनाणी, ओमप्रकाश राजपुरोहित, सोमदत्त सेन, शुभम शर्मा, अजय बाना, अशोक नैण एवं सुरभी भोजक, प्रज्ञा बैद, उर्मिला जोशी, आरूषी बिहानी, मिनाक्षी वर्मा, मेनका गुरनाणी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। इन सभी का सम्मान किया गया। इनके साथ ही चौधरी स्टूडियो दुसारणा के दानाराम सेरडिया, अशोक स्वामी, नारायण, आरके साऊंड के शुभम स्वामी का भी मंच पर सम्मान किया गया।
रेनबो रिर्साट अब नए अवतार में, टवीन्स बड़े गार्डन के साथ कई सेवांए शानदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। कस्बे में झंवर बस स्टैण्ड़ पर स्थित एजी परिसर में स्थित मैरीज गार्डन को अब पूरी तरह से नए अवतार रेनबो रिर्सोट गार्डन के रूप में शहरवासियों की सेवा में समर्पित किया गया है। संचालक नरपत गहलोत, पवन पुगलिया, दिनेश मदान ने बताया कि अब यहां सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित दो बड़े ग्राऊंड, बड़ी पार्किंग, 36 एसी कमरे व शानदार बैंक्यूट हाल की सेवाएं शहरवासियों को मिल सकेगी। इसका संचालन अब आगामी 11 वर्षों के लिए इस टीम ने अधिग्रहित किया है एवं पूरी तरह से स्वंतत्र रूप से इन तीनों द्वारा व्यवस्थित संचालन किया जा रहा है। शहर के पास ही इतना बड़ा एवं व्यवस्थित गार्डन व रिसोर्ट की सेवांए मिलने से शहरवासियों को भी शहर से दूर जाने की दिक्कतों से बचा जा सकेगा।




