






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 21 दिसंबर 2022। गांव बाडेला में ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहें निर्माण कार्य को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया है और विवाद की सूचना पर सीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कार्य रूकवा दिया है और दोनों पक्षों को उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने की बात कही। दोनों गुट उपखंड कार्यालय के लिए गांव से रवाना हो गए है।
ये है विवाद का कारण।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बाडेला में सरकारी योजना के अंतगर्त मुख्य बस स्टैंड पर स्थित पुराना कुआं के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य करवाना तय हुआ है। सरपंच द्वारा कार्य की एनओसी लेकर कार्य प्रारंभ करवाया गया तो गांव के कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। मौके पर तनाव की स्थिति हो गई है और दुसरे पक्ष का आरोप है कि ये कुआं गांव की ऐतिहासिक धरोहर है और इससे छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।




