May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-02 at 08.54.56

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। सोमवार को अंचल के कुछ गांवो में बरसात हुई परंतु शहर में रविवार को हुई बरसात के बाद राहत मिली। जिन घरों में पानी घुस गया, वे लोग राहत के लिए प्रयास करते रहें। रात भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा और बरसात की आशंका से लोग घिरे रहें। मंगलवार सुबह गहरी ओस गिरी है। गाड़ियों पर पानी जमा हुआ मिला। वहीं ग्रामीण अंचल में ओस गिरने से सुबह देर तक धुंध छाई रही। सुबह बादल से छाए रहें परंतु फिलहाल शहर में मौसम साफ हो गया है। यहां धूप खिल गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में आगामी एक सप्ताह तक बरसात का दौर जारी रहने की बात कही है। 3 सितंबर को बीकानेर, चूरू सहित पश्चिमी राजस्थान में बरसात की संभावना कम है। वहीं 4 सितंबर को बीकानेर में बरसात की संभावना कम होगी और इसी दिन चूरू जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर को प्रदेश भर में जैसलमेर व गंगानगर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 5 सितंबर को बरसात की संभावना है।
पालिका के सफाई वीर जुटे रहें अथक प्रयासों में…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार की बरसात के बाद सैंकड़ो घरों में पानी घुसने से लोग खासे परेशान हुए। गलियां पानी से लबालब हो गई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि पालिका के सफाई वीर 48 घंटो तक बिना थके, अथक प्रयासों से लगातार पानी निकासी के लिए जुटे रहें है। रविवार रात एक के बाद एक फोन पर फोन आ रहें थे और कार्मिकों की अलग अलग टीमें एक घर से पानी निकासी करवा अगले घर पहुंच रही थी। बाजार को पानी उसी रात निकलवा दिया गया था। स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि सोमवार दिन में वाल्मिकी बस्ती, धोलिया रोड के घरों व गलियों को खाली करवा दिया गया है। बिग्गाबास में 90 प्रतिशत घरों व सड़कों से पानी उठा लिया गया है। वार्ड 31 व 32 में बूस्टर चालू है और वहां भी शत प्रतिशत पानी की निकासी हो गई है। गुर्जर ने बताया कि धोलिया रोड पर स्थित गंभीर थी और यहां करीब 20 घरों में से सात सात फुट पानी निकालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य जोहड़ व कच्चा जोहड़, वाल्मिकी बस्ती पर बड़े पंप सेट के लिए बीकानेर डीडीआर को पत्र भेज दिया गया है। ये बड़े पंप सेट मिलते ही जोहड़ से पानी आगे की ओर फैंका जा सकेगा। जिससे शहर के पानी को निकालने के लिए जगह बन जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में आई घनी ओस ने ढक लिया सूरज को, मौसम में रही हल्की ठंडक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में आज सुबह छाई धुंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को ऊपनी के खेतों में छाई ओस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में भी ओस छाई, ग्रामीणों ने महसूस की हल्की ठंडक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात के दौरान पालिका कर्मियों ने पानी निकासी के प्रयास शुरू किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 31 व 32 में निकासी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया रोड पर करीब 20 गलियों से पानी निकासी करवाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया रोड पर कई घरों से जलनिकासी करवाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों के आगे आई मिट्टी को भी लोडर से हटवाया गया।