May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-02 at 10.48.48 (1)

सुथार ने की गृह राज्य मंत्री से मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार डीग विधानसभा के नगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जरखोड धाम पहुंचे। यहां धोक लगाकर गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम से मुलाकात की। सुथार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की राजनीति व जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार मिले जवाहर सिंह से दी शुभकामनाएं।

मैनेजमेंट विषय पर संगोष्ठी, भादू ने दी निर्णय पर दृढ़ता रखने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने जीवन में सरकारी इंजीनियर सर्विस छोड़ कर व्यापार के क्षेत्र में बुलंदी हासिल करना आसान तो नहीं रहा पर ये नामुमकिन भी नहीं रहा। जीवन एक सीख जरूरी है कि जो भी निर्णय लो उस पर दृढ़तापूर्वक डटे रहो और मेहनती बनो तो सफलता जरूर मिलती है। ये प्रेरणा कांग्रेसी नेता व सफल व्यवसायी मूलाराम भादू ने महर्षि दयानंद सारस्वती छात्रावास में आयोजित संगोष्ठी में कही। भादू ने अपने छात्र जीवन व व्यापारिक जीवन के कई प्रसंग छात्रों से साझा किए। उन्होंने छात्रों को मैनेजमेंट के टिप्स बताते हुए ऊंचाई छू लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने भादू का परिचय देते हुए उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया। संगोष्ठी में लक्ष्मणराम खिलेरी, श्रवण कुमार भाम्भू, ओमप्रकाश भादु, रामेश्वरलाल जाखड़, हरलाल भाम्भू, सुशील सेरडिया सहित छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास में सोमवार को आयोजित हुई मैनेजमेंट विषय पर संगोष्ठी।

ठेका बंद करवाने के लिए प्रतिबद्ध धरनार्थी, चौधरी ने धरनास्थल पर पहुंच कर दिया समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीण गांव में शराब बंदी लागू करने व शराब का ठेका बंद करने की मांग को लेकर लगातार एक वर्ष से धरने पर बैठे है। धरनार्थी एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने बताया कि 2024 में शुरू हुए धरने को 1 सितम्बर 2025 को एक साल पूरा हो गया है। गांव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे शांतिपूर्ण ढंग से ठेका बंद करने की मांग कर रहें है। कोर्ट के आदेशों की भी इस प्रशासन ने अवहेलना की है। ग्रामीण आज भी वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है। सोमवार को धरने के 365वें दिन कांग्रेस की महिला कमेटी की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी पहुंच कर संघर्ष को समर्थन दिया। नीरु चौधरी ने सरकार व प्रशासन की हठधर्मिता को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए जनविरोधी बताया। उन्होंने एक साल से सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन को तीव्र करने की बात कही। धरने पर वार्ड पंच मुन्नीराम चोटिया, मनीषा घिंटाला, सुभाष, राकेश भुंवाल, चम्पालाल, भंवरलाल, शंकर, दिनेश, मदनलाल, नरेन्द्र, लालचंद, मुकेश, रुपाराम सांसी, मामराज, रामनिवास,  किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने एक वर्ष पूर्ण होने पर दोहराया संकल्प, हर हाल में ठेका बंद करवाने की कही बात।

एलआईसी का 69वां स्थापना दिवस मनाया, दीप प्रज्वलित कर दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम का 69वां स्थापना दिवस स्थानीय शाखा में समारोह पूर्वक मनाया गया। शाखा प्रबंधक केसी मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस अवसर पर मीणा ने सभी अधिकारियों, अभिकर्ताओं व पॉलिसी धारकों को शुभकामनाएं दी। मीणा ने कहा कि एलआईसी आमजन के जीवन में भरोसे का नाम है। ये केवल बीमा कंपनी नहीं देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था है। एलआईसी ने लोगों को बचत के लिए प्रेरित किया वहीं भविष्य की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने घर घर एलआईसी योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में बीमा निगम गीत गायन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम मारू, निगम कार्मिकों व अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान परिसर की रंगोली, फुलों व गुब्बारों से सजावट अभिकर्ता श्वेता चौहान ने की। कार्यक्रम में एबीएम दीपक सारण, एएओ दिनेश कथुरिया व सुनील जैन, विकास अधिकारी केएल जैन, एसके सोनी, आरके कच्छावा, भुवनेश पारीक, जीएस सारस्वत, जयंतसिंह शामिल रहें। यहां अभिकर्ता लक्ष्मण सुथार, संदीप शर्मा, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, श्वेता चौहान मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एलआईसी का 69वां स्थापना दिवस स्थानीय शाखा में धूमधाम से मनाया गया।

17 सूत्रीय मांगपत्र देने हुए दिल्ली रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे के एनएफआईआर संगठन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज दिल्ली में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए देर रात दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन से रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा की अगुवाई में स्थानीय स्टेशन से कार्मिक रवाना हुए। गोदारा ने बताया कि दिल्ली में कार्मिकों की 17 सूत्रीय मांगो को लेकर कार्मिक एकजुट होंगे और सरकार को मांगपत्र सौंपेगें। इस दौरान स्टेशन स्टाफ ने संघर्षशील साथियों का फुलमाला पहना कर मांगपत्र सौंपकर रवाना किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुए संगठन के सदस्य, फुलमाला पहना कर किया रवाना।