May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। बुधवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ में जमकर बादल बरसे और कस्बे की अनेक गलियां जलमग्न हो गई। अनेक नागरिक व स्कूलों से लौटते छात्रों ने रास्ते में जहां जगह मिली वहीं बरसात से बचाव करते नजर आए। जन जीवन थम सा गया व बरसात के मंद पड़ते ही लोग घरों की ओर निकल पड़ें। बता देवें प्रदेश भर में 1 जून से 28 जुलाई तक सामान्य से 66 प्रतिशत अधिक बरसात हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त तक मानसून सुस्त होगा व फिर 3 अगस्त से 11 अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि एक अन्य मौसम साइट ने आज और कल बीकानेर व चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पूर्वी राजस्थान में बरसात होने की संभावना जताई है। बुधवार को बरसात के दौरान कस्बे की जलमग्न गलियों के फोटो देखें आप भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी मुख्य गलियों में भरा पानी, पानी में से होकरअपनी माता को अस्पताल ले जाता युवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक वाली गली में पांव रखने को भी नहीं बचा स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियां जलमग्न हुई, और थम सा गया जन जीवन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के गांवो से आए ग्रामीण भी भीगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अचानक आई बरसात ने संभलने का मौका नहीं दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर में आई बरसात से स्कूल के बच्चों से लेकर बाजार निकले सभी लोग हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूलों से लौटने वाली बालिकाएं पानी में से घर पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खरीददारी करती महिलाएं बरसात के पानी में होकर पहुंची घर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल के सामने गली में चढा पानी, मरीज व नागरिक हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बरसात मंद पड़ने के साथ घरों की राह लेते लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क किनारे धंसा ऑटो, सवार हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियां हुई जलमग्न।