May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। क्षेत्र में कक्षा 9वीं की एक छात्रा आज सुबह बिना बताए घर से निकल गई और लापता हो गई है। उसे ढूंढ कर परेशान हुए नाना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा पुलिस से ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जाखासर नया निवासी 55 वर्षीय कुनाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी दोहती कक्षा 9 की छात्रा है तथा आज सुबह 9 बजे घर से बिना बताएं कहीं निकल गई है। पार्थी ने उसे आसपास खोजा व रिश्तेदारों के यहां ढूंढा परंतु उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द कर दी है।