






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई2025। आगामी 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर आएंगे। यहां से वे देशनोक में करणी माता के दर्शन कर रेलवे के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। उनकी अगुवाई की तैयारियों का जायजा लेने व दिशा निर्देश देने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल बीकानेर आएंगे। सांसद मेघवाल के निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सीएम व केंद्रीय मंत्री पीएम के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।



