May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.49.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। वहीं कुछ विशेष आयोजनों के बारे में पढें पूरी खबर।

सेसोमू ने निकाली तिंरगा रैली, कल होगा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सेसोमूं स्कूल द्वारा बुधवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसे तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीत गाकर नारे लगाए। स्कूल के संस्थापक जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने कहा कि सेसोमूं स्कूल सदा से ही राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी के भाव को विकसित करती है। विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य छात्रों में देशप्रेम और एकजुटता की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम में सुभाष शास्त्री सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए। ध्यान रहें गुरूवार सुबह 8 बजे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के समारोह का भव्य आयोजन होगा जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति प्रस्तुतियां देंगे।

भारती निकेतन में होगा भव्य समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा गुरूवार को वृह्द स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान में सुबह 8 बजे तिरंगा फहराने के साथ स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। संस्थान के स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लंबी तैयारी विद्यार्थियों को करवाई है। बड़ी संख्या में कस्बे के मौजिज नागरिक व अभिभावक समारोह में भाग लेंगे।

उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन, तैयारियां हुई पूर्ण, ये होंगे सम्मानित। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में राजकीय रूपा देवी विद्यालय के खेल मैदान में गुरूवार सुबह 8.30 बजे आयोजित होगा। यहां ध्वजारोहण के साथ समारोह प्रारंभ होगा। विभिन्न स्कूलों की पीटी, परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। उपखंड स्तर पर सरकारी सेवाओं में सेवारत 34 कार्मिकों सहित 59 जनों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खेल व सहशैक्षणिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों सहित समाज सेवा के लिए सम्मान दिए जाएंगे। सरकारी कार्मिकों में महावीरराम, राजकुमार विश्नोई, जयप्रकाश नारायण, दुर्गनाथ सिद्ध, किशननाथ सिद्ध, किशनलाल जांगिड़, जयप्रकाश, ओमप्रकाश जाट, पवन गोदारा, प्रधानाध्यापिका विमला गुर्जर, प्रधानाचार्य नौरतमल शर्मा, महेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, छैलूदान चारण, श्रवणराम सिहाग, अनिल सोनी, वनेश कुमार मीणा, अशोक कुमार डूडी, कैलाश चंद्र, रतनसिंह तवंर, अमरसिंह, जगदीश प्रसाद गरू, शंकरलाल जाट, उदरासर के दुलदास स्वामी, राजूसिंह, सरिता सिहाग, अंजना सुथार, शैलेन्द्र सिंह, लता पिंगोलिया, बल्लूनाथ, जितेंद्र कुमार, पूर्णमल मेहरड़ा, कानाराम यादव सम्मानित किया जाएगा। गैर सरकारी में जूडो ब्लैक बेल्ट डिग्री के लिए नितिन सिंह, समाजसेवी संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी, समाजसेवी बिग्गाबास रामसरा के श्रवणराम पुत्र पन्नाराम कड़वासरा तथा मदनलाल पुत्र रंगलाल आचार्य को सम्मानित किया जाएगा। वहीं खेल प्रतिभाओं में भारती निकेतन के अरविंद सिंह पुत्र छैलूसिंह, दिशा पुत्री राधेश्याम तोलिंबिया, गुड़िया पुत्री पांचीलाल, तथा मोहन पुत्र शंकरलाल पूनियां, वसुंधरा पुत्री विजयकुमार, प्रियंका पुत्री तुलछनाथ सिद्ध, राधा पुत्री ब्रह्मचंद नैण, अनिता पुत्री ओमप्रकाश, कृष्णा पुत्री रामचंद्र, अश्विनी शर्मा पुत्री गोरूराम शर्मा, सरिता पुत्री गोपीराम भुंवाल, गांव बापेऊ के भरत कुमार, प्रशांत, रमेश, जस्सूनाथ पुत्र किशननाथ को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे। इनमें सुनिता पुत्री प्रह्लादराम भादू, हेमंत कुमार पुत्र मदनलाल पारीक, माया पुत्री शंकरलाल शर्मा, श्रृंजल पुत्री गौरीशंकर बिहाणी, सांवरमल पुत्र कानाराम पूनियां, हर्षदीप पुत्र हरिराम विश्नोई सम्मानित होंगे।