






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। गांव लखासर में लगे प्रशासन गांवो के संग अभियान के कैम्प में पहुंचते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया। सभी 22 विभागों कर अधिकारियों ने उन्हें फीड बैक दिया और केम्प प्रोग्रेस के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीण लाभान्वित ग्रामीणों ने आभार जताया। कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में कस्बे ओर आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचे है।






