May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2022। रेलवे द्वारा दिसम्बर में चल रहे अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए प्रमुख गाड़ियों में अतिरिक्त डब्बे लगाए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हिसार-कोयम्बटूर-हिसार में 7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक 1 डब्बा थर्ड एसी का बढाया गया है। इसी प्रकार बीकानेर कोलकाता बीकानेर में बीकानेर से 8 दिसम्बर को ओर कोलकाता से 9 दिसम्बर को स्लीपर श्रेणी का 1 डब्बा बढ़ाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी इन गाड़ियों में डब्बा बढाने से इन गाड़ियों में सफर के इच्छुक क्षेत्रवासियों को टिकटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।