August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2022। सीकर में हुए राजू ठेहट हत्याकांड में बीकानेर पुलिस अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। हत्याकांड की साजिश बीकानेर में ही रचे जाने की सूचना के बाद पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने हत्याकांड की फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाले विश्नोई लोंरेस ग्रुप के गैंगस्टर रोहित गोदारा की फोटो जारी करते हुए उस पर इनामी राशि 5 हजार से बढाकर 10 हजार कर दी है। बता देवें इस मामले में श्रीडूंगरगढ से गणेश ओझा और राकेश ओझा को पकड़ कर सीकर ले जाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने जारी की गैंगस्टर रोहित गोदारा की फोटो।