August 29, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2024। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल की हवाओं में ठंडक छा गई और सर्द एहसास ने नागरिकों को सताया। रविवार को धूप का असर रहा वहीं सोमवार सुबह मौसम में ठंडक का अनुभव हो रहा है। आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से बीकानेर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने लगे है। प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावनाएं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर ज्यादा होगा। इसके प्रभाव से तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।