May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की गायब हुई नाबालिक छात्रा अब केवल परिजनों की नहीं बल्कि हमारी भी बेटी ही है और हम पुरजोर प्रयास कर रहे है। ऐसे में आवश्यकता है कि परिजन भी हमारे साथ सहयोग बनाए रखे। यह अपील की है जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधिक्षक ने। दोनो अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय में अपना कैंप बनाया है एवं प्रदर्शनकारियों, परिजनों के साथ मुलाकात कर रहे है। एसडीएम कार्यालय में दोनो अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा रखने की बात कही एवं साथ ही हर हालत में बेटी को ले आने का आश्वासन भी दिया। मुलाकात के दौरान आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी धरनास्थल से एसडीएम कार्यालय पहुंचें एवं अपना रोष जताया। सरदारशहर से आए स्वर्णकार समाज के मोहनलाल सोनी, रतनलाल सोनी, राजकुमार सोनी, राजकुमार भामा, धर्मेश सोनी आदि ने हर हाल में बेटी को घर लाने को कहा। प्रदर्शनकारियों के बाद परिजनों ने भी एसपी, कलेक्टर से मुलाकात की एवं दोनो अधिकारियों ने अधिकतम प्रयास करने की बात कही।