May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। राजस्थानी संस्कृति व लोक परम्पराओं को सजीव करने वाला शेखावाटी उत्सव हमारे क्षेत्र के गांव मोमासर में आज प्रारंभ हो गया है। दो दिवसीय इस शानदार उत्सव का उद्घाटन पद्मश्री रामकिशोर डेरेवाला व भामाशाह किशनलाल पटावरी ने नगाड़ा बजाकर किया। सरपंच सरिता देवी व उपसरपंच जुगराज संचेती ने गर्मजोशी से उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। कवि संपत सरल सहित अनेक अतिथि मोमासर पहुंच गए है। जाजम फाउंडेशन के सीईओ विनोद जोशी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देशी व विदेशी मेहमान शामिल हो रहें है व लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें। उद्घाटन सत्र में मेहमानों ने राजीविका हाट बाजार का अवलोकन किया। गांव के सभी वार्डपंच, जयचंद सेठिया, विद्याधर शर्मा, गौरीशंकर बागड़ी, गोपाल गोदारा, मनफूल गोदारा, सुखराम गोदारा, हुलासाराम मेघवाल, मदनलाल सोनी, नंदराम मेघवाल, मालाराम नाई, नानूराम नाई, जैसाराम मेघवाल सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।
गांव भर में उल्लास, सज गई राजस्थानी सामानों की दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्सव के लिए मोमासर गांव की भव्य सजावट की गई है। रंगीन फ़रियों व रंग बिरंगी रोशनी से गलियों तक सजावट की गई है। मोमासर में जयचंदलाल पटावरी की हवेली में राजीविका हाट बाजार लगाया गया है। राजस्थानी सामानों की लोक लुभावनी दुकानें हर जिले का प्रतिनिधित्व करती लगाई गई है। गांव भर के जागरूक युवा सरपंच व वार्ड पंचों की अगुवाई में आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक संगीत की शाम सजेगी जयचंद लाल पटावरी की हवेली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे गांव को फ़रियों व रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका हाट बाजार में राजस्थानी रंगों से सज गयी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घटनकर्ताओ ने किया नगाड़ा बजाकर उत्सव का आगाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार व गलियां सजाई गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थानी रंग में बुजुर्ग ने लगाई अपनी कलात्मक वस्तुओं की दुकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोशनी से अतिथियों के मार्ग सजाए गए है।