






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। राज्य सरकार के ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन से गांवो में खेल का माहौल बन गया है। गांवो में कबड्डी सहित अनेक खेलों के आयोजन निजी स्तर पर हो रहें है। क्षेत्र में नई ग्राम पंचायत डेलवां में श्रीनागा बाबा रात्रिकालीन कबड्डी का आगाज आज शाम 5 बजे से होगा। प्रतियोगिता में केवल पुरूष खिलाड़ी ही नहीं महिला खिलाड़ियों की टीमें भी भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों द्वारा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिला टीमों के लिए एंट्री निःशुल्क होगी तथा युवकों की टीमों को एंट्री फीस देनी होगी। प्रतियोगिता के इस प्रथम सीजन के विजेता टीम को 11 हजार रूपए नगद ट्राफी के साथ दिए जाएंगे। उद्घाटनकर्ता में सरपंच डालूराम, सीताराम सोनी, सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि देवकरण पारीक, विद्यालय के प्रधानाचार्य भागीरथ होंगे। वहीं आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, भाजपा के तोलाराम जाखड़, उदरासर के पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा शामिल होंगे।



