






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले में पंचायती राज के सभी प्रत्याशियों के परिणामों का कॉम्डाऊन प्रारम्भ हो गया है। बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सभी पार्टियों के काऊंटिंग एजेंट के रूप में श्रीडूंगरगढ सहित जिला कार्यकारिणी के नेता, कार्यकर्ता पहुंच गए है। प्रशासन की तैयारियां पूरी है और ईवीएम को खोला जा रहा है और अभी कर्मचारियों द्वारा दिए गए पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो गई है। आज पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में परिणामों का उत्साह परवान पर है और प्रत्याशियों सहित ग्रामीणों में भी चुनावी रोमांच जबरदस्त है। सभी क्षेत्र वासियों को परिणामों का इंतजार है। भाजपा से ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा के मोहननाथ सिद्ध, विक्रमसिंह सत्तासर, बजरंगलाल सारस्वत, श्रवण बाना, भवानी प्रकाश तावणियां मतगणना में पहुंच गए है। कांग्रेस से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस टीम व माकपा से विधायक गिरधारी महिया की अगुवाई में माकपा की टीम मतगणना में पहुंच गई है। थोड़ी देर में रुझान मिलने प्रारम्भ हो जाएंगे और आप सभी जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




