






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना का पहला राऊंड शुरू हो गया है। पहले राऊंड में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 1, 4, 5, 6, 9, 13, 14, 15, 19 की गिनती की जा रही है। इन वार्डों के बूथों की ईवीएम खोली जा चुकी है एवं कुछ ही देर में इन वार्डों के परिणाम हमारे सामने होगें। इनके बाद में दुसरे राऊंड में बाकी रहे वार्डों की गिनती की जाएगी। अभी प्राप्त जानकारी में वार्ड संख्या 13 (बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा) के बूथ नम्बर 107 में डाले गए 409 वोटों में से कांग्रेस को 154, भाजपा को 62, माकपा को 101, आरएलपी को 81 और 11 वोट नोटा के खाते में गए है।



