May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-08 at 7.46.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023। मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैंड का स्वरूप सुधार कर उसे सौंदर्यकरण में शामिल कर हालात दुरस्त करने की कवायद का श्रीगणेश आज किया गया। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में काम प्रारंभ किया। शर्मा ने बताया कि पुराना बस स्टैंड की सफाई करवा कर नवीनीकरण किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि शहर में मुख्य बाजार में पालिका के इस स्थान के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। शर्मा के साथ अनेक पार्षद उपस्थित रहें और कार्मिकों ने जेसीबी लगाकर आज सुबह सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया है। आस पास के व्यापारियों ने भी राहत की सांस लेते हुए बताया कि शहर का मुख्य स्थान होने के कारण इसे साफ सुथरा और सुदंर होना चाहिए जिससे यहां आने वालों को भी शहर का प्रथम दर्शन अच्छा हो सकें। इस दौरान पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, विक्रम सिंह शेखावत और कानाराम गरूवा मोजूद रहें।