May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-12 at 4.44.49 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023। भारतीय किसान संघ कार्यालय में विद्युत आयाम प्रमुख व तहसील प्रभारी तोलाराम जाखड़ की अध्यक्षता में संघ सदस्यों की बैठक हुई। जाखड़ ने गांव बजरंग सिंह तंवर को ग्राम पंचायत लखासर, बेनीसर एवं बिंझासर के प्रभारी पद पर नियुक्त किया। वहीं धन्ने सिंह को ग्राम पंचायत पूनरासर, जोधासर, गुंसाईसर एवं डेलवा का प्रभारी पद पर नियुक्ति दी। पुरखाराम धतरवाल को ग्राम पंचायत जालबसर, उदरासर, सुरजनसर एवं आडसर के प्रभारी पद पर नियुक्त किया व भैराराम जाखड़ को ग्राम पंचायत धर्मास, बाडेला, धनेरू, रीड़ी एवं बाना का प्रभारी नियुक्त किया और अजीत सिंह को ग्राम पंचायत इन्दपालसर सांखलान, इन्द.गुसाईंसर, मिंगसरिया एवं पुन्दलसर का प्रभारी नियुक्त किया है। जाखड़ ने 17 अगस्त को होने वाली भारतीय किसान संघ की किसान चौपाल के बारे में तैयारी चर्चा की। जाखड़ ने बताया कि अपना संस्थान के निकाली जा रही पर्यावरण यात्रा 23 अगस्त की रात को श्रीडूंगरगढ़ पहुचेंगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य बीकानेर जिले में 2 लाख 1 हजार पेड लगाने का लक्ष्य लिया। जिसके तहत 24 अगस्त को सुबह रिड़ी, धनेरू, श्रीडूंगरगढ़ शहर, दुलचासर में पोधारोपण कार्यक्रम करते हुए यात्रा रात्रि को नापासर पहुचेंगी। यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ खंड अध्यक्ष हरिराम जाखड़ हिरावतान, उपाध्यक्ष नन्दलाल नाई दुलचासर एवं सहमंत्री अजीत सिंह हिरावतान को नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों को जाखड़ ने पर्यावरण व किसान हित में कार्य करते हुए समस्याओं के समाधान पर ध्यान देकर प्रयास करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ ने दिए ग्राम पंचायतों पर प्रभारी पद।